Saturday, August 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

Admin
Admin
5 Min Read 0 Comments
जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

 

भिलाईनगर। जुनवानी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मैनेजर और एक महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों एवं देह व्यापार से संबंधित जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

 

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद स्मृतिनगर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।

 

पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी (23) की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) को महिला दलाल के रूप में चिन्हित किया गया है, जो कथित तौर पर लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करती थी।

 

रेड के दौरान पुलिस को मौके पर ग्राहक और अन्य संबंधित व्यक्ति भी मिले। तलाशी में 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।

 

ये आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस ने मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है।

 

सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन, आरोपियों की भूमिका और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में आगे जांच कर रही है।

 

✍ रिपोर्टर: किशोर कुमार

भिलाई-दुर्ग, छत्तीसगढ़

हमार प्रदेश CG

Admin
Written by

Admin

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Crime.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos